महिला दर्शकों को मैच देखने की संभावना तलाशने के लिए ईरान का दौरा करेंगे फीफा अधिकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Sep 2019 3:37 PM
लुसाने : फीफा ने बुधवार को कहा कि वह अपने अधिकारियों को जल्द ही ईरान भेजेगा ताकि देश में फुटबाल मैचों में महिला दर्शकों को मैच देखने की अनुमति दी जाने की संभावना का पता चल सके. यह घोषणा उस घटना के एक हफ्ते बाद हुई है जब ईरान की एक फुटबॉल प्रशंसक ने कोर्ट […]
लुसाने : फीफा ने बुधवार को कहा कि वह अपने अधिकारियों को जल्द ही ईरान भेजेगा ताकि देश में फुटबाल मैचों में महिला दर्शकों को मैच देखने की अनुमति दी जाने की संभावना का पता चल सके.
यह घोषणा उस घटना के एक हफ्ते बाद हुई है जब ईरान की एक फुटबॉल प्रशंसक ने कोर्ट के बाहर खुद को आग लगा दी थी और उसकी मौत हो गयी थी. उसने पुरुष के भेष में तेहरान में स्टेडियम में प्रवेश करने की कोशिश की थी, जिससे उसे कहा गया था कि उसे छह महीने के लिये जेल की सजा दी जायेगी.
फीफा ने एएफपी से कहा, अक्टूबर में विश्व कप क्वालीफायर के आगामी मैच के लिये स्टेडियम में महिलाओं को अनुमति देने की तैयारियों का आकलन करने के लिए जल्द ही फीफा का उस स्थल पर जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










