महिला फुटबॉल विश्व कप 2023 की मेजबानी की दौड़ में आठ देश

Updated at : 03 Sep 2019 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
महिला फुटबॉल विश्व कप 2023 की मेजबानी की दौड़ में आठ देश

लुसाने : फीफा ने मंगलवार को कहा कि 2023 में होने वाले महिला विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी में आठ देश शामिल हैं जिसमें पहली बार 32 टीमें भाग लेंगी. इस दौड़ में पहले बेल्जियम और बोलीविया भी शामिल थे, लेकिन दो सिंतबर को दावेदारी जमा करने की आखिरी तारीख से पहले उन्होंने नाम […]

विज्ञापन

लुसाने : फीफा ने मंगलवार को कहा कि 2023 में होने वाले महिला विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी में आठ देश शामिल हैं जिसमें पहली बार 32 टीमें भाग लेंगी.

इस दौड़ में पहले बेल्जियम और बोलीविया भी शामिल थे, लेकिन दो सिंतबर को दावेदारी जमा करने की आखिरी तारीख से पहले उन्होंने नाम वापस ले लिया. मेजबान देश के नाम का फैसला मई में होगा.

अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कोलंबिया, जापान, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका मेजबानी की दौड़ में शामिल हैं. दक्षिण कोरिया ने संकेत दिया है कि वे उत्तर कोरिया के साथ इस आयोजन की सह-मेजबानी करना चाहेंगे.

इस साल फ्रांस में हुए विश्व कप में 24 टीमों ने भाग लिया था, लेकिन टूर्नामेंट की सफलता से फीफा ने इसमें 32 टीमों को शामिल करने का फैसला किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola