यूएस ओपन: क्वार्टर-फाइनल में पहुंचे दिग्गज राफेल नडाल, उलटफेर का शिकार हुईं नाओमी ओसाका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Sep 2019 2:20 PM
न्यूयार्क: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने 2014 के चैंपियन मारिन सिलिच को हराकर अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि अलेक्जेंडर ज्वेरेव चार सेटों का मुकाबला हारकर बाहर हो गए. फ्लशिंग मीडोस पर 2010, 2013 और 2017 में खिताब जीत चुके दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल ने क्रोएशिया के सिलिच […]
न्यूयार्क: स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने 2014 के चैंपियन मारिन सिलिच को हराकर अमेरिकी ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि अलेक्जेंडर ज्वेरेव चार सेटों का मुकाबला हारकर बाहर हो गए. फ्लशिंग मीडोस पर 2010, 2013 और 2017 में खिताब जीत चुके दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल ने क्रोएशिया के सिलिच को 6-3, 3-6, 6-1, 6-2 से हराया.
डिएगो श्वार्टजमैन से होगा मुकाबला
नडाल का सामना अब अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन से होगा जिन्होंने ज्वेरेव को 3-6, 6-2, 6-4, 6 -3 से हराया. मतेओ बेरेत्तिनी 42 साल बाद अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे इतालवी खिलाड़ी बन गए. इन्होंने रूस के आंद्रेइ रूबलेव को 6-1, 6-4, 7-6 से मात दी. अब उनका सामना फ्रांस के 13वीं वरीयता प्राप्त गाएल मोंफिल्स से होगा.
उलटफेर का शिकार हुईं ओसाका
वहीं यूएस ओपन के महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त गत चैंपियन नाओमी ओसाका को हराकर स्विटजरलैंड की बेलिंडा बेंचिच ने अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. बेंचिच ने 7-5, 6-4 से जीत दर्ज की. इस हार के बाद जापान की ओसाका अगले सप्ताह विश्व रैंकिंग में शीर्ष से खिसक जायेगी. इस साल बेंचिच ने इंडियन वेल्स और मैड्रिड के बाद तीसरी बार ओसाका को हराया है. ओसाका की हार के मायने हैं कि लगातार तीसरे साल चारों ग्रैंडस्लैम में अलग-अलग महिला चैम्पियन होगी. टेनिस ओपने युग में ऐसा पहली बार होने जा रहा है.
क्रोएशिया की वेकिच अंतिम 8 में
इस बीच क्रोएशिया की डोन्ना वेकिच भी अंतिम आठ में पहुंच गई. एक अन्य मैच में 23वीं वरीयता प्राप्त वेकिच ने जर्मनी की 26वीं वरीयता प्राप्त जूलिया जार्जेस को 6-7, 7-5, 6-3 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई. बेल्जियम की 25वीं वरीयता प्राप्त एलिसे मर्टेंस ने अमेरिकी वाइल्डकार्ड धारी क्रिस्टी अन को 6-1, 6-1 से हराया. अब वह कनाडा की 15वीं वरीयता प्राप्त बियांका आंद्रिस्कू से खेलेंगी. आंद्रिस्कू ने अमेरिकी क्वालीफायर टेलर टाउनसेंड को 6-1, 4-6, 6-2 से मात दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










