यशस्विनी ने जीता Gold, भारत का नौवां ओलिंपिक कोटा पक्का

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 2:34 PM

विज्ञापन

रियो डि जिनेरियो : यशस्विनी देसवाल ने यहां आइएसएसएफ विश्व कप में शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को नौवां ओलिंपिक कोटा दिलाया. पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन 22 बरस की यशस्विनी ने आठ महिलाओं के फाइनल में 236.7 का स्कोर करके पीला तमगा जीता. दुनिया की नंबर […]

विज्ञापन

रियो डि जिनेरियो : यशस्विनी देसवाल ने यहां आइएसएसएफ विश्व कप में शनिवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को नौवां ओलिंपिक कोटा दिलाया. पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन 22 बरस की यशस्विनी ने आठ महिलाओं के फाइनल में 236.7 का स्कोर करके पीला तमगा जीता.

दुनिया की नंबर एक उक्रेन की ओलेना कोस्तेविच को रजत और सर्बिया की जेसमिना मिलावोनोविच को कांस्य पदक मिला. अनु राज सिंह और श्वेता सिंह फाइनल में जगह नहीं बना सके थे, जबकि मनु भाकर ने न्यूनतम क्वालिफिकेशन स्कोर में 580 का स्कोर किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola