सिमडेगा : तारणी कुमारी चुनी गयीं वर्ष की सर्वश्रेष्‍ठ हॉकी कोच

Updated at : 28 Aug 2019 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा : तारणी कुमारी चुनी गयीं वर्ष की सर्वश्रेष्‍ठ हॉकी कोच

सिमडेगा : पिछले वर्ष जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता बनीं झारखंड महिला टीम के कोच तारणी कुमारी को इस वर्ष का हॉकी झारखंड का बेस्ट कोच घोषित करते हुए उसे मोमेंटों देकर एवं शॉल देकर सम्मानित किया. रांची के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आज हॉकी झारखंड की 6वीं वार्षिक आम सभा हॉकी झारखंड के […]

विज्ञापन

सिमडेगा : पिछले वर्ष जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक विजेता बनीं झारखंड महिला टीम के कोच तारणी कुमारी को इस वर्ष का हॉकी झारखंड का बेस्ट कोच घोषित करते हुए उसे मोमेंटों देकर एवं शॉल देकर सम्मानित किया.

रांची के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आज हॉकी झारखंड की 6वीं वार्षिक आम सभा हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में हॉकी झारखंड से मान्यता प्राप्त झारखंड के सभी जिला के अध्यक्ष, सचिव एवं हॉकी झारखंड के आजीवन सदस्य उपस्थित थे.

हॉकी झारखंड के कार्यकारिणी सदस्य रही कांति बा और तारणी कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया. बिगन सोय को नया संयुक्त सचिव बनाया गया. कार्यकारिणी समिति के सदस्य रेशमा कोंगाडी, अनिता होरो तथा दशरथ महतो को बनाया गया.

सभा में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, उपाध्याय उवेंद्र सिंह, मनोज कोनबेगी, धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव माइकल लाल, प्रतिमा बरवा, संजीव झा, अशोक भगत, कोषाध्य आश्रिता लकड़ा सहित कार्यकारिणी समिति के समस्त सदस्य एवं 24 जिला के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola