डूरंड कप के कार्यक्रम में बदलाव, सिलीगुड़ी में नहीं कोलकाता में होंगे ग्रुप डी के मैच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2019 4:51 PM

विज्ञापन

कोलकाता : डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप डी के मैच अब सिलीगुड़ी के बजाय कोलकाता में होंगे, जबकि कार्यक्रम में बदलाव किया गया है तथा सेमीफाइनल अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन बाद 21 अगस्त को होंगे. नये कार्यक्रम के अनुसार ग्रुप डी के पहले पांच मैच सिलीगुड़ी स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि […]

विज्ञापन

कोलकाता : डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप डी के मैच अब सिलीगुड़ी के बजाय कोलकाता में होंगे, जबकि कार्यक्रम में बदलाव किया गया है तथा सेमीफाइनल अब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन बाद 21 अगस्त को होंगे.

नये कार्यक्रम के अनुसार ग्रुप डी के पहले पांच मैच सिलीगुड़ी स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि एक अन्य मैच मोहन बागान ग्राउंड पर होगा. इंडियन सुपर लीग की पूर्व चैंपियन चेन्नइयिन एफसी, गोकुलम केरल, टीआरएयू और वायु सेना की टीमें ग्रुप डी में हैं.

टूर्नामेंट का पहला मैच दो अगस्त को मोहन बागान और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बीच साल्टलेक स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग लेंगी जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है. डूरंड कप की शुरुआत 1888 में हुई थी और पहली बार बंगाल में इसका आयोजन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola