फीफा वर्ल्ड कप: ब्राजील को हरा तीसरे स्थान पर रहा नीदरलैंड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2014 4:35 AM
ब्रासीलिया : नीदरलैंड ने विश्व कप फुटबॉल के प्लेऑफ में मेजबान ब्राजील को 3-0 से हरा कर तीसरा स्थान पाया. नीदरलैंड की ओर से कप्तान रोबिन वान पर्सी, डेले ब्लाइंड और विनाल्डम ने गोल किये. शनिवार देर रात खेले गये इस मैच में नीदरलैंड ने भी ब्राजील की रक्षापंक्ति की खामियों का फायदा उठाया और […]
ब्रासीलिया : नीदरलैंड ने विश्व कप फुटबॉल के प्लेऑफ में मेजबान ब्राजील को 3-0 से हरा कर तीसरा स्थान पाया. नीदरलैंड की ओर से कप्तान रोबिन वान पर्सी, डेले ब्लाइंड और विनाल्डम ने गोल किये. शनिवार देर रात खेले गये इस मैच में नीदरलैंड ने भी ब्राजील की रक्षापंक्ति की खामियों का फायदा उठाया और पहले आधे घंटे के खेल में ही 2-0 की बढ़त बना ली.
नीदरलैंड की तरफ से कप्तान रोबिन वान पर्सी ने तीसरे मिनट में ही पेनाल्टी पर गोल दागा, जबकि डेले ब्लाइंड ने 17वें मिनट में दूसरा गोल करके ब्राजीली प्रशंसकों की जर्मनी के खिलाफ खेले गये पिछले मैच की भयावह यादें ताजा कर दी. इस विश्व कप में अभी तक सर्वाधिक फाउल ब्राजील और नीदरलैंड की टीमों ने किये हैं और जब इन दोनों के बीच तीसरे स्थान का मैच शुरू हुआ, तो जल्द ही इसकी बानगी देखने को मिली. नीदरलैंड को हालांकि इसका फायदा मिला, जिससे वह तीसरे मिनट में बढ़त हासिल करने में सफल रहा.
थियेगो सिल्वा ने खेल के दूसरे मिनट में ही आर्जेन रोबेन को पेनाल्टी बॉक्स के अंदर गिराया, जिसके लिए नीदरलैंड को पेनाल्टी दे दी गयी. नीदरलैंड के वान पर्सी ने इस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की. सिल्वा क्वार्टर फाइनल में दूसरा पीला कार्ड मिलने के कारण सेमीफाइनल में नहीं खेल पाये थे. दूसरा गोल मैच के 17वें मिनट में डेले ब्लाइंड ने किया. वहीं नीदरलैंड के लिए तीसरा गोल मैच के अंतिम क्षणों में इंजुरी टाइम में विनाल्डम ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










