रोहित शर्मा 11 साल में पहली बार हुए आईपीएल से बाहर, जानें क्‍या है वजह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Apr 2019 8:45 PM

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा विश्व कप टीम के चयन से पांच दिन पहले दाहिने पैर की मांसपेशी में चोट के कारण आईपीएल मैच से बाहर रहे. रोहित पिछले 11 सत्र में पहली बार आईपीएल के किसी मैच से बाहर रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा, रोहित शर्मा के दाहिने पैर […]

विज्ञापन

मुंबई : भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा विश्व कप टीम के चयन से पांच दिन पहले दाहिने पैर की मांसपेशी में चोट के कारण आईपीएल मैच से बाहर रहे.

रोहित पिछले 11 सत्र में पहली बार आईपीएल के किसी मैच से बाहर रहे हैं. मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा, रोहित शर्मा के दाहिने पैर की मांसपेशी में अभ्यास के दौरान चोट लगी थी. वह पिछले 24 घंटे में तेजी से ठीक हो रहे हैं.

एहतियात के तौर पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में हमने उन्हें आराम देने का फैसला किया. कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा , रोहित ठीक है लेकिन एहतियात के तौर पर हमने उसे आराम दिया है. मुंबई को अगले आठ दिन में तीन मैच खेलने है और भारतीय टीम प्रबंधन भी रोहित की चोट पर नजर रखेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola