मुंबई से हार के बाद अंपायर्स पर आक्रामक हुए कोहली, कहा. आंखें खुली रखें, आइपीएल क्लब क्रिकेट नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2019 1:11 PM

विज्ञापन

बेंगलुरू : मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद को नो बॉल नहीं दिये जाने से निराश रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के अंपायरों को ‘आंखें खुली’ रखने की सलाह दी जिसका समर्थन विरोधी कप्तान रोहित शर्मा ने भी किया. मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को खेले गये इस मैच को […]

विज्ञापन

बेंगलुरू : मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद को नो बॉल नहीं दिये जाने से निराश रायल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के अंपायरों को ‘आंखें खुली’ रखने की सलाह दी जिसका समर्थन विरोधी कप्तान रोहित शर्मा ने भी किया. मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को खेले गये इस मैच को छह रन से जीता लेकिन कोहली और रोहित दोनों ने मैच के दौरान अंपायरिंग के स्तर की आलोचना की.

रायल चैलेंजर्स बेंगलोर को आखिरी गेंद पर 7 रनों की जरूरत थी. मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा की गेंद पर शिवम दुबे ने लॉन्ग ऑन शॉट खेला. हार की निराशा के कारण क्रीज पर मौजूद दोनों बल्लेबाज रन के लिए नहीं दौड़े, लेकिन रीप्ले में साफ दिखा की मलिंगा का पैर क्रीज से बाहर था और यह नोबोल थी, किंतु अंपायर एस. रवि ने इस पर ध्यान नहीं दिया. अगर अंपायर ने इसे नो बाल करार दिया होता तो बेंगलुरु की टीम को फ्री हीट मिलता और स्ट्राइक पर अनुभवी एबी डिविलियर्स होते जो शानदार लय में थे और 70 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. ऐसा होने पर रायल चैलेंजर्स बेंगलोर इस मैच को जीत सकता था. कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘ हम आईपीएल के स्तर पर खेल रहे हैं, यह कोई क्लब क्रिकेट नहीं है. अंपायरों की आंखें खुली होनी चाहिए, यह बड़ी नो-बॉल थी. आखिरी गेंद पर यह निराशाजनक फैसला था. अगर इस तरह के फैसले आते हैं तो मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है. अंपायर को वहां अधिक चौकना और सजग रहना चाहिए था.’
खास बात यह है कि रवि कई वर्षों से आईसीसी के एलीट पैनल में एकमात्र भारतीय अंपायर हैं. रोहित ने भी मैच के दौरान अंपायरिंग के स्तर की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘‘ ईमानदारी से कहूं तो मुझे मैदान से बाहर जाने के बाद पता चला कि वो एक नो बॉल थी. ऐसी गलतियां खेल के लिए अच्छी नहीं हैं. जीतना और हारना मायने नहीं रखता. यह (गलती) क्रिकेट के खेल के लिए अच्छा नहीं है.’

रोहित ने मैच के दूसरे अंपायर सी नंदन की ओर इशारा करते हुए कहा कि 19वें ओवर में उनकी टीम के खिलाफ भी गलत फैसला दिया गया. उन्होंने कहा, ‘‘ इससे पहले वाले ओवर (19वें ओवर) में जब जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे तब एक गेंद को वाइड दिया गया था जो कि वाइड नहीं थी.’

#IPL2019 : हार्दिक और बुमराह ने दिलायी मुंबई को पहली जीत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola