IPL 2019 : विराट भैया के गुस्से से ऋषभ पंत को लगता है डर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2019 2:30 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली के गुस्से से ऋषभ पंत को डर लगता है. यह बात खुद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कही है. पंत ने अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की अधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो में कहा कि मैं किसी से नहीं डरता लेकिन विराट भैया के गुस्से से डर लगता है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली के गुस्से से ऋषभ पंत को डर लगता है. यह बात खुद विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कही है. पंत ने अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की अधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो में कहा कि मैं किसी से नहीं डरता लेकिन विराट भैया के गुस्से से डर लगता है.

उन्होंने कहा कि लेकिन अगर आप सबकुछ सही तरह से कर रहे हो तो वो (कोहली) गुस्सा क्यों होगा.

पंत ने कहा कि लेकिन अगर आप गलती करते हो और कोई आपसे नाराज हो जाता है तो…यह अच्छा है क्योंकि आप अपनी गलतियों से ही सीख लेते हो. पंत ने खेल के तीनों प्रारूपों में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं और महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह लेने को तैयार हैं. हालांकि उनकी विकेटकीपिंग से कभी कभार निराश हो जाते हैं.

हाल में कोहली गुस्सा हो गये थे जब पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान धोनी की तरह की स्टंपिंग के प्रयास में एक रन गंवा दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola