नडाल सीधे सेटों में जीत के साथ मैक्सिकन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Feb 2019 3:29 PM

विज्ञापन

एकापुल्को (मैक्सिको) : राफेल नडाल ने सीधे सेटों में जीत के साथ यहां मैक्सिकन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी. पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच के खिलाफ हार के बाद पहले टूर्नामेंट में खेल रहे दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने जर्मनी के मिशा ज्वेरेव को […]

विज्ञापन

एकापुल्को (मैक्सिको) : राफेल नडाल ने सीधे सेटों में जीत के साथ यहां मैक्सिकन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी. पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच के खिलाफ हार के बाद पहले टूर्नामेंट में खेल रहे दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल ने जर्मनी के मिशा ज्वेरेव को 6-3, 6-3 से हराया.

सत्रह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल अगले दौर में ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से भिड़ेंगे, जिन्होंने इटली के आंद्रियास सेप्पी को 6-3, 7-5 से हराया. अमेरिका के तीसरे वरीय जान इस्नर ने भी फ्रांस के एड्रियन मनारिनो के खिलाफ 6-3, 4-6, 6-3 से जीत दर्ज की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola