झारखंड की बेटी सलीमा टेटे का चयन राष्ट्रीय हॉकी टीम में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2019 5:03 PM
नयी दिल्ली : झारखंड के सिमडेगा जिले की सलीमा टेटे का चयन राष्ट्रीय हॉकी टीम में शामिल किया गया है. सलीमा ने युवा ओलंपिक की रजत पदक विजेता टीम की अगुआई की थी. टेटे के अलावा लालरेमसियामी को भी बेंगलुरू में शुक्रवार से शुरू होने वाले राष्ट्रीय महिला हॉकी शिविर के लिये 33 सदस्यीय संभावित […]
नयी दिल्ली : झारखंड के सिमडेगा जिले की सलीमा टेटे का चयन राष्ट्रीय हॉकी टीम में शामिल किया गया है. सलीमा ने युवा ओलंपिक की रजत पदक विजेता टीम की अगुआई की थी. टेटे के अलावा लालरेमसियामी को भी बेंगलुरू में शुक्रवार से शुरू होने वाले राष्ट्रीय महिला हॉकी शिविर के लिये 33 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल किया गया है.
इस शिविर का आयोजन भारतीय टीम के 24 जनवरी से शुरू होने वाले स्पेन दौरे से पहले किया जाएगा. वे मुख्य कोच सोर्ड मारिन की देखरेख में शिविर में हिस्सा लेंगे. मारिन ने कहा, हम इस 20 दिन के शिविर में सही फिटनेस स्तर हासिल करने पर ध्यान देंगे. इसके अलावा हम जो नयी चीजें अपने खेल में शामिल करना चाहते हैं उनका भी अभ्यास करेंगे.
इसे भी पढ़ें…
हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को मुख्यमंत्री ने दिये 20 लाख रूपये, निक्की प्रधान को 10 लाख रुपये
टेटे और लालरेमसियामी के अलावा कई सीनियर खिलाड़ियों ने कोर ग्रुप में अपना स्थान बरकरार रखा है. हॉकी इंडिया ने गोलकीपरों में सविता, रजनी इतिमारपु और सोनल मिंज को जबकि रक्षकों में दीप ग्रेस एक्का, सुनीता लाकड़ा, सुशीला चानू, गुरजीत कौर, रश्मिता मिंज, सुमन देवी, महिमा चौधरी, निशा और सलीमा टेटे को शामिल किया.
मध्यपंक्ति में निक्की प्रधान, मोनिका, लिलिमा मिंज, नमिता टोप्पो, नेहा गोयल, उदिता, ज्योति, अनुजा सिंह, श्यामा तिङ्गम, सोनिका, करिश्मा यादव को शामिल किया गया है.
इसे भी पढ़ें…
यूथ ओलंपिक में सिल्वर जीतकर लौटी सलीमा का सिमडेगा में भव्य स्वागत
अग्रिम पंक्ति में रानी, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, नवजोत कौर, राजविंदर कौर, वंदना कटारिया, अनूपा बरला, प्रियंका वानखेड़े, रीना खोखर, लीलावति मल्लमदा जया शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










