हॉकी विश्वकप : खुद के खर्चे पर ओडिशा पहुंचे हैं दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2018 6:55 PM
भुवनेश्वर : खिताब के दावेदारों में शामिल नहीं होने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने बुधवार से यहां शुरू हो रहे पुरुष हॉकी विश्व कप का हिस्सा बनने के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च किये हैं. दुनिया की 15वें नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क होपकिन्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका […]
भुवनेश्वर : खिताब के दावेदारों में शामिल नहीं होने के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने बुधवार से यहां शुरू हो रहे पुरुष हॉकी विश्व कप का हिस्सा बनने के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च किये हैं.
दुनिया की 15वें नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क होपकिन्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में खेल की प्रगति में सबसे बड़ी अड़चन ‘कोष’ है. होपकिन्स ने मेजबान भारत के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, दक्षिण अफ्रीका जितना अधिक हाकी खेलेगा उतना बेहतर रहेगा, लेकिन हमारी चुनौती कोष का इंतजाम करना है जिससे कि जितना संभव हो हम उतने अधिक टेस्ट मैच खेल सकें.
उन्होंने कहा, हम विश्व कप के लिए आये हैं और इसके लिए खिलाड़ियों को अपनी जेब से भुगतान करना पड़ा है. उन्होंने शिविर का हिस्सा बनने के लिए पैसे दिये. हमारी चुनौती पैसे का इंतजाम करना है. हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास कुछ प्रायोजक हैं, लेकिन हमारी प्रायोजन राशि से विश्व कप के बजट का इंतजाम नहीं हो सकता.
होपकिन्स ने कहा, फिलहाल हमारे पास पैसे की कमी है और अगर हम इस कमी को पूरा नहीं कर पाये तो संभावना है कि खिलाड़ियों को विश्व कप दौरे के लिए भुगतान करना पड़ सकता है. दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की चुनौती आसान नहीं होगी, लेकिन होपकिन्स सकारात्मक चीजों पर ध्यान दे रहे हैं.
उन्होंने कहा, विश्व कप में प्रत्येक मैच बड़ा होता है. आप टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत करना चाहते हो. यह रोमांचक है कि हम अपना पहला मैच मेजबान देश के खिलाफ खेल रहे हैं. हम इस मैच में आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे. हमें लगता है कि अच्छी हाकी खेलने और मैच से नतीजा हासिल करने के लिए हमारे पास टीम, कौशल और रणनीति है.
होपकिन्स ने कहा, मुझे लगता है कि दबाव दोनों टीमों पर होगा. मेजबान देश होने के कारण भारत पर हम से अधिक दबाव होगा. हम मैदान पर उतरकर उसी ब्रांड की हॉकी खेलेंगे जो हमारे लिए सफल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










