हॉकी विश्व कप : उद्घाटन समारोह के कारण बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2018 4:48 PM
भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार ने 28 नवंबर से शुरू हो रहे हाकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह के लिये मंगलवार को स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूचना में कहा गया कि भुवनेश्वर में सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान 27 नवंबर को बंद रहेंगे जबकि राज्य भर […]
भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार ने 28 नवंबर से शुरू हो रहे हाकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह के लिये मंगलवार को स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की है.
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी सूचना में कहा गया कि भुवनेश्वर में सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान 27 नवंबर को बंद रहेंगे जबकि राज्य भर के शैक्षणिक संस्थान दोपहर 1.30 तक ही खुले रहेंगे.
राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में भी दोपहर डेढ बजे तक ही काम होगा. कटक में सभी शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कार्यालय 28 नवंबर को दोपहर डेढ बजे तक ही खुले रहेंगे.इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विश्व कप में भाग ले रही सभी 16 टीमों के कप्तानों से मुलाकात की और मुक्तेश्चर मंदिर में उनके साथ फोटो सेशन में भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










