जूनियर विश्व बैडमिंटन : मिक्सड डबल्स के क्वार्टर फाइनल से बाहर हुई भारत की टीम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2018 12:07 PM
मरखम (कनाडा) : भारतीय टीम विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप के मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया से 1 -3 से हारकर बाहर हो गयी. एशियाई जूनियर चैम्पियन लक्ष्य अपेक्षाओं पर खरे उतरे लेकिन युगल वर्ग में दो हार के साथ भारत का भविष्य तय हो गया. महिला एकल में हार के बाद टीम बाहर […]
मरखम (कनाडा) : भारतीय टीम विश्व जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप के मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया से 1 -3 से हारकर बाहर हो गयी. एशियाई जूनियर चैम्पियन लक्ष्य अपेक्षाओं पर खरे उतरे लेकिन युगल वर्ग में दो हार के साथ भारत का भविष्य तय हो गया. महिला एकल में हार के बाद टीम बाहर हो गई.
मिश्रित युगल में भारत की तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला कोरिया के ना युन जियोंग और चान वांग से 22 . 20, 14 . 21, 12 . 21 से हारकर बाहर हो गए. दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने जि हून चोइ को 16 . 21, 21 . 18, 21 . 12 से हराया. पुरूष युगल में ताए याग शिन और चान वांग की जोड़ी ने भारत के कृष्णा प्रसाद गारागा और ध्रुव कपिला को 19 . 21, 21 . 19, 21 . 11 से मात दी .
गा युन पार्क ने मालविका बंसोड को 21 . 17, 21 . 12 से हराया .बाद में भारत ने पांचवें से आठवें स्थान के प्लेआफ मुकाबले में डेनमार्क को 3 . 1 से शिकस्त दी .भारतीय टीम शनिवार को मलेशिया से खेलेगी .व्यक्तिगत मुकाबले 11 से 15 नवंबर तक होंगे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










