ePaper

बोले गृहमंत्री राजनाथ- आर्थिक महाशक्ति के साथ खेल महाशक्ति बनने की ओर भी अग्रसर है भारत

Updated at : 02 Nov 2018 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
बोले गृहमंत्री राजनाथ- आर्थिक महाशक्ति के साथ खेल महाशक्ति बनने की ओर भी अग्रसर है भारत

लखनऊ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत ना केवल आर्थिक महाशक्ति बल्कि खेल महाशक्ति बनने की ओर भी अग्रसर है. राजनाथ सिंह राजधानी के विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 31वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह के समापन सत्र में बतौर मुख्य मुख्य अतिथि कहा, ‘भारत ना केवल आर्थिक महाशक्ति […]

विज्ञापन

लखनऊ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत ना केवल आर्थिक महाशक्ति बल्कि खेल महाशक्ति बनने की ओर भी अग्रसर है. राजनाथ सिंह राजधानी के विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 31वें राष्ट्रीय खेलकूद समारोह के समापन सत्र में बतौर मुख्य मुख्य अतिथि कहा, ‘भारत ना केवल आर्थिक महाशक्ति बल्कि खेल महाशक्ति बनने की ओर भी अग्रसर है.’

उन्होंने कहा, ‘पहले के समय में आर्थिक रूप से मजबूत पश्चिमी देशों का ही विश्व में खेलों में वर्चस्व रहता था जिसे बाद में एशिया के जापान चीन और कोरिया जैसे देशों ने भंग किया.’ राजनाथ ने कहा कि बच्चों को ज्ञान देने के साथ ही अच्छे संस्कार देना भी जरूरी है. वहीं ज्ञान समाज के लिए उपयोगी होता है जो संस्कारों से युक्त होता है.

उन्होंने कहा कि भारत के परंपरागत मूल्य तथा सांस्कृतिक विशिष्टताएं पूरे विश्व को आकर्षित करती हैं. राजनाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति वास्तव में मन को बड़ा करने का काम करती है और यही कारण है कि वसुधैव कुटुंबकम जैसे विचार भारत में ही पाये जाते हैं. उन्होंने सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने और राष्ट्रवाद को बढ़ावा देने में विद्याभारती के योगदान की सराहना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola