ओड़िशा में खेल साहित्य महोत्सव में हिस्सा लेंगे बेन जॉनसन

भुवनेश्वर : विवादास्पद पूर्व फर्राटा धावक बेन जॉनसन इकमारा खेल साहित्य महोत्सव का आकर्षण होंगे जिसमें स्टेफनी राइस, जैफ थामसन और नीरज चोपड़ा जैसे अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. यह खेल साहित्य महोत्सव दो और तीन नवंबर को होगा. इस महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर से शहर में होने वाले हॉकी विश्व कप से […]
भुवनेश्वर : विवादास्पद पूर्व फर्राटा धावक बेन जॉनसन इकमारा खेल साहित्य महोत्सव का आकर्षण होंगे जिसमें स्टेफनी राइस, जैफ थामसन और नीरज चोपड़ा जैसे अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.
यह खेल साहित्य महोत्सव दो और तीन नवंबर को होगा. इस महोत्सव का आयोजन 28 नवंबर से शहर में होने वाले हॉकी विश्व कप से पूर्व किया जाएगा और राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इसका उद्घाटन करेंगे. आयोजकों ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी.
सियोल ओलंपिक 1988 में जानसन ने 100 मीटर में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन बाद में डोप परीक्षण में विफल रहने के कारण इसे गंवा दिया था. हाल में वह उस समय सुर्खियों में आये थे जब पता चला कि उस समय उनकी प्रयोगशाला रिपोर्ट के साथ छेड़खानी की गई थी.
पहली बार हो रहे इस महोत्सव में 30 वक्ता होंगे जिसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थामसन, तैराक राइस और भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज शामिल हैं. ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, जिम्नास्ट दीपा करमाकर और पहलवान विनेश फोगाट भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




