Asian champions trophy : भारत ने हॉकी में जापान को हराकर जीत की हैट्रिक लगायी

ओमान : भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए एशियाड में हॉकी के स्वर्ण पदक विजेता जापान की रविवार देर रात हुए मुकाबले में 9 – 0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. गत चैंपियन भारत ने पहले मैच में मेजबान मस्कट को 11 – 0 से […]
ओमान : भारतीय हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए एशियाड में हॉकी के स्वर्ण पदक विजेता जापान की रविवार देर रात हुए मुकाबले में 9 – 0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. गत चैंपियन भारत ने पहले मैच में मेजबान मस्कट को 11 – 0 से और पिछले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3 – 1 से हराया था.
भारत की तरफ से ललित उपाध्याय ने चौथे और 45वें मिनट में, हरमनप्रीत सिंह ने आठवें, 17वें और 21वें मिनट में, आकाशदीप सिंह ने 35वें मिनट में, कोठाजीत सिंह ने 42वें मिनट और मनदीप सिंह ने 49वें और 57वें मिनट में गोल दागे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




