भारतीय महिला हॉकी टीम को मिल सकती है टॉप्स में जगह

नयी दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी सदस्यों को अगले महीने टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में जगह दी जा सकती है. समीक्षा समिति सरकार से समर्थित इस कार्यक्रम के लिए कोर समूह की पहचान करेगी. पुरुष हॉकी टीम के सभी 18 सदस्य पहले ही टॉप्स में शामिल हैं और सूत्रों के अनुसार […]
नयी दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी सदस्यों को अगले महीने टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में जगह दी जा सकती है. समीक्षा समिति सरकार से समर्थित इस कार्यक्रम के लिए कोर समूह की पहचान करेगी.
पुरुष हॉकी टीम के सभी 18 सदस्य पहले ही टॉप्स में शामिल हैं और सूत्रों के अनुसार महिला टीम को 18वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने के लिए जल्द ही यह इनाम मिलेगा. एक सूत्र ने बताया, महिला टीम को पहले ही एसीटीसी (ट्रेनिंग एवं प्रतियोगिताओं के लिए वार्षिक कैलेंडर) से कोष मिल रहा है. यह टॉप्स के अंतर्गत मिलने वाले मासिक 50000 रुपये का मामला है.
स्पोर्ट्स इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि हॉकी इंडिया बार-बार महिला टीम को टॉप्स में शामिल करने का आग्रह कर रहा है. उन्होंने कहा, हॉकी इंडिया ने महिला टीम को टॉप्स में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा है. फिलहाल हम इस प्रस्ताव की समीक्षा का रहे हैं और संभावना है कि टॉप्स सूची की अगली समीक्षा में उन्हें शामिल किया जा सकता है.
हॉकी इंडिया ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि कभी नहीं होने से बेहतर है कि काम देरी से हो जाये. हॉकी इंडिया के एक अधिकारी ने कहा, यह व्यावहारिक फैसला है. हम शुरुआत से ही महिला टीम को टॉप्स में शामिल करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक उनकी अनदेखी की गई. लेकिन अब लगता है कि टर्फ पर शानदार प्रदर्शन के बाद लड़कियों को वह मिल जाएगा जिसकी वह हकदार हैं. अधिकारी ने साथ ही बताया कि टॉप्स समिति लाभार्थियों का कोर समूह बनाने पर काम कर रही है. उन्होंने कहा, हमने राष्ट्रीय महासंघों को सुझाव देने को कहा है.
टॉप्स टीम सभी खिलाड़ियों के आंकड़ों का आकलन कर रही है. 30 अक्टूबर तक हम काम पूरा करने की स्थिति में होने चाहिए. अधिकारी ने बताया कि अब से टॉप्स में शामिल खिलाड़ियों का दैनिक आकलन होगा. अधिकारी ने कहा कि कोर समूह के तैयारी होने के बाद पूरा ध्यान चुनिंदा खिलाड़ियों के समर्थन पर होगा, हालांकि उनके प्रदर्शन आधार पर कुछ बदलाव की उम्मीद की जा सकती है.
उन्होंने कहा, अचानक एक नया, अनजान खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर सामने आ सकता है और प्रदर्शन खराब होने पर स्थापित नाम वाले खिलाड़ी को हटाया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




