एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप : पाकिस्‍तान ने भारत को हराया, रजत से करना पड़ा संतोष

Published at :22 Sep 2018 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
एशियाई स्नूकर चैम्पियनशिप : पाकिस्‍तान ने भारत को हराया, रजत से करना पड़ा संतोष

दोहा : भारत को एशियाई टीम स्नूकर चैम्पियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान (एक) से 2-3 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा. मैच के पहले मुकाबले में पंकज आडवाणी के खिलाफ पाकिस्तान के बाबर मसीह ने 81 का ब्रेक बनाकर जीत दर्ज की. मलकीत सिंह ने दूसरे मुकाबले में भारत की वापसी करायी और […]

विज्ञापन

दोहा : भारत को एशियाई टीम स्नूकर चैम्पियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान (एक) से 2-3 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा. मैच के पहले मुकाबले में पंकज आडवाणी के खिलाफ पाकिस्तान के बाबर मसीह ने 81 का ब्रेक बनाकर जीत दर्ज की.

मलकीत सिंह ने दूसरे मुकाबले में भारत की वापसी करायी और मोहम्मद आसिफ के खिलाफ 52 का ब्रेक बनाकर स्कोर को 1-1 कर दिया. इसके बाद युगल मुकाबले में भारतीय जोड़ी के पास 62 अंकों की बढ़त थी लेकिन आसिफ के शानदार खेल के बूते पाकिस्तान ने इसे 72-70 से जीत लिया.

पंकज आडवाणी ने उलट एकल में जीत से वापसी की और 68 का ब्रेक बना स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया. इसके बाद टीम को चैम्पियन बनाने की जिम्मेदारी सेमीफाइनल में पाकिस्तान (दो) के खिलाफ शानदार खेल दिखने वाले मलकीत पर थी लेकिन मलकीत फाइनल में अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके और बाबर ने उन्हें एकतरफा मुकाबले में 98-18 से हरा दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola