ePaper

हॉकी इंडिया ने पूर्व कप्तान सरदार सिंह को बधाई दी

Updated at : 14 Sep 2018 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
हॉकी इंडिया ने पूर्व कप्तान सरदार सिंह को बधाई दी

नयी दिल्ली : हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को हाल में संन्यास लेने वाले सरदार सिंह को उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए बधाई देते हुए कहा कि वह ‘खेल के सच्चे दूत’ हैं. सरदार ने बुधवार को एशियाई चैम्पियंस ट्राफी और विश्व कप के लिए राष्ट्रीय शिविर के संभावितों की सूची से बाहर किये जाने […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को हाल में संन्यास लेने वाले सरदार सिंह को उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए बधाई देते हुए कहा कि वह ‘खेल के सच्चे दूत’ हैं. सरदार ने बुधवार को एशियाई चैम्पियंस ट्राफी और विश्व कप के लिए राष्ट्रीय शिविर के संभावितों की सूची से बाहर किये जाने के बाद अपने 12 साल के करियर को अलविदा कहा. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष राजिंदर सिंह ने बयान में कहा, ‘सरदार सिंह ने अच्छे और बुरे समय में अपने मजबूत दृढ़संकल्प का नमूना पेश किया.

बतौर खिलाड़ी उनकी उपलब्धियां और उनका समर्पण उन्हें खेल का सच्चा दूत बनाता है.’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने अपने प्रदर्शन से और बतौर कप्तान युवाओं की पीढ़ी को प्रेरित किया है. उन्होंने अगुवाई करते हुए 2014 एशियाई खेलों में टीम को शानदार जीत दिलायी. विश्व रैंकिंग में टीम को ऊपर पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा.’ उन्होंने कहा, ‘हॉकी इंडिया उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहेगी.’ सरदार ने गुरूवार को चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस में अपने संन्यास की अधिकारिक घोषणा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola