एशियाड 2018 : इकोनॉमी क्लास में लौटे पदक विजेता और अधिकारी बिजनेस क्लास में, खिलाड़ियों में गुस्‍सा

Updated at : 03 Sep 2018 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
एशियाड 2018 : इकोनॉमी क्लास में लौटे पदक विजेता और अधिकारी बिजनेस क्लास में, खिलाड़ियों में गुस्‍सा

जकार्ता : एशियाई खेलों में भारत के उप मिशन प्रमुख आर के सचेती इंडोनेशिया में इन खेलों के समापन के बाद विमान की बिजनेस क्लास में यात्रा कर स्वदेश लौटे जबकि खिलाड़ियों को यहां से इकोनॉमी क्लास में भेजा गया. जकार्ता से सिंगापुर जाने वाली विमान संख्या एसक्यू 967 से यात्रा कर रहे भारतीय वॉलीबाल […]

विज्ञापन

जकार्ता : एशियाई खेलों में भारत के उप मिशन प्रमुख आर के सचेती इंडोनेशिया में इन खेलों के समापन के बाद विमान की बिजनेस क्लास में यात्रा कर स्वदेश लौटे जबकि खिलाड़ियों को यहां से इकोनॉमी क्लास में भेजा गया.

जकार्ता से सिंगापुर जाने वाली विमान संख्या एसक्यू 967 से यात्रा कर रहे भारतीय वॉलीबाल दल के एक सदस्य ने बताया कि ज्यादातर भारतीय खिलाड़ी इकोनॉमी क्लास में यात्रा करते है और उन्हें तब तक इससे कोई परेशानी नहीं है जब तक अधिकारी भी ऐसा करे.

दल के सदस्य ने कहा, हम उनके कारण यहां नहीं है, वे यहां हमारे कारण यहां हैं. मुझे इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन इन अधिकारियों को भी हमारी जैसी सीटें मिलनी चाहिए ना कि हमसे बेहतर.सचेती ने हालांकि बचाव में कहा कि उन्होंने अपने एयर माइल्स का इस्तेमाल कर बिजनेस क्लास में यात्रा की. भारतीय मुक्केबाजी संघ के इस शीर्ष अधिकारी ने कहा, हमें भी इकोनॉमी क्लास में ही यात्रा करना था लेकिन मैंने अपने एयर माइल्स का इस्तेमाल कर उसे अपग्रेड किया.

खेल मंत्रालय ने भी इस विवादित अधिकारी के उप मिशन प्रमुख के तौर पर मौजूदगी पर सवाल उठाया था लेकिन भारतीय ओलंपिक संघ ने उन्हें अपने खर्चे पर भेजा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola