रजत पदक विजेता अंजुम और अपूर्वी ने ओलंपिक कोटा हासिल किया

Updated at : 03 Sep 2018 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
रजत पदक विजेता अंजुम और अपूर्वी ने ओलंपिक कोटा हासिल किया

चांगवोन : अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला सोमवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्रमश: रजत पदक और चौथे स्थान पर रहते हुए 2020 ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाली शुरुआती भारतीय निशानेबाजी बनीं. अंजुम कोरिया की हाना इम (251.1) से पीछे दूसरे स्थान पर रही. कोरिया […]

विज्ञापन

चांगवोन : अंजुम मोदगिल और अपूर्वी चंदेला सोमवार को यहां आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्रमश: रजत पदक और चौथे स्थान पर रहते हुए 2020 ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाली शुरुआती भारतीय निशानेबाजी बनीं.

अंजुम कोरिया की हाना इम (251.1) से पीछे दूसरे स्थान पर रही. कोरिया की ही युनहिया जुंग (228.0) ने कांस्य पदक हासिल किया. चौबीस साल की अंजुम ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 248.4 अंक के साथ रजत पदक जीतकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत की सीनियर टीम का खाता खोला.

अपूर्वी 207 अंक के साथ चौथे स्थान पर रही लेकिन कोटा हासिल करने में सफल रही क्योंकि एक देश इस प्रतियोगिता से दो ओलंपिक कोटा हासिल कर सकता है. आईएसएसएफ का यह शीर्ष टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह तोक्यो खेलों की पहली ओलंपिक कोटा प्रतियोगिता है जिसमें 15 स्पर्धाओं में 60 स्थान दांव पर लगे हुए हैं.

इससे पहले क्वालीफिकेशन में अंजुम और अपूर्वी क्रमश: चौथे और छठे स्थान पर रहे. इन दोनों निशानेबाजों ने कोटा हासिल किए हैं लेकिन पूर्व निर्धारित नीति के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ चयन करेगा कि कौन इन स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा जो ओलंपिक से पहले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल के कुल स्कोर आधारित होगा.

पुरुष 10 मीटर राइफल स्पर्धा में एशियाई खेलों के पदक विजेता दीपक कुमार फाइनल में छठे स्थान पर रहे जिसमें रूस और क्रोएशिया का दबदबा रहा. भारत ने रविवार को जूनियर स्पर्धाओं में दो पदक जीते थे. जूनियर वर्ग में कोटा उपलब्ध नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola