अमेरिकी ओपन : जोकोविच और फेडरर दूसरे दौर में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2018 4:25 PM

विज्ञापन

न्यूयार्क : पांच बार के चैम्पियन रोजर फेडरर और विम्बलडन चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने भीषण गर्मी के बीच खेले जा रहे अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया. फेडरर ने जापान के योशिहितो निशिओका को 6-2, 6-2, 6-4 से हराकर अमेरिकी ओपन के पहले दौर में अपना रिकार्ड 18 मैचों में 18 जीत […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : पांच बार के चैम्पियन रोजर फेडरर और विम्बलडन चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने भीषण गर्मी के बीच खेले जा रहे अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया.

फेडरर ने जापान के योशिहितो निशिओका को 6-2, 6-2, 6-4 से हराकर अमेरिकी ओपन के पहले दौर में अपना रिकार्ड 18 मैचों में 18 जीत का कर लिया. अब उनका सामना फ्रांस के बेनोइज पेइरे से होगा जिसने ऑस्ट्रिया के क्वालीफायर डेनिस नोवाक को 7-6, 3-6, 7-5, 7-6 से हराया.

वहीं विम्बलडन चैम्पियन जोकोविच ने हंगरी के मर्टोन फुक्सोविक्स को 6-3, 3-6, 6-4, 6-0 से मात दी. महिला वर्ग में ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन कैरोलिन वोज्नियाकी ने 2011 की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की सामंथा स्टोसुर को 6-3, 6-2 से हराया. वहीं येलेना ओस्तापेंको ने जर्मनी की आंद्रिया पेटकोविच को 4-6, 6-3, 6-2 से हराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola