ePaper

दिल्ली सरकार ने ओलंपिक, एशियाड पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि तीन गुना बढ़ायी

Updated at : 28 Aug 2018 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने ओलंपिक, एशियाड पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि तीन गुना बढ़ायी

नयी दिल्ली : दिल्ली मंत्रिमंडल ने पैरा खेलों सहित ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय राजधानी के असाधारण खिलाड़ियों को दिए जाने वाले नकद पुरस्कार में तीन गुना बढ़ोतरी करने को मंजूरी दे दी. सभी श्रेणियों में नकद पुरस्कार में किये गये बदलाव एक अप्रैल, 2018 के बाद होने वाले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली मंत्रिमंडल ने पैरा खेलों सहित ओलंपिक, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय राजधानी के असाधारण खिलाड़ियों को दिए जाने वाले नकद पुरस्कार में तीन गुना बढ़ोतरी करने को मंजूरी दे दी.

सभी श्रेणियों में नकद पुरस्कार में किये गये बदलाव एक अप्रैल, 2018 के बाद होने वाले सभी टूर्नामेंट के लिए लागू होंगे. इस समय ओलंपिक खेलों और पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देती है. यह राशि बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये कर दी गयी है.

रजत पदक विजेताओं को मिलने वाली 50 लाख रुपये की राशि बढ़ाकर दो करोड़ रुपये जबकि कांस्य पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि 30 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी गयी है. एशियाई और पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली पुरस्कार राशि 20 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी गयी है.

रजत और कांस्य पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि क्रमश: 14 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये और 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गयी है. राष्ट्रमंडल खेलों और पैरा खिलाड़ियों के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि 14 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दी गयी है. इसी तरह रजत जीतने वालों को अब 10 लाख रुपये की बजाये 40 लाख रुपये जबकि कांस्य पदक विजेताओं को छह लाख रुपये की बजाये 30 लाख रुपये दिए जाएंगे.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, पिछले तीन-चार साल में दिल्ली के खिलाड़ियों ने कई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये हैं. उन्होंने हाल में हुए राष्ट्रमंडल खेलों और अलग अलग राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में असाधारण प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola