ePaper

बैडमिंटन पुरुष एकल में श्रीकांत और प्रणय की चुनाैती समाप्त, निगाहें सिंधू व साइना पर

Updated at : 24 Aug 2018 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
बैडमिंटन पुरुष एकल में श्रीकांत और प्रणय की चुनाैती समाप्त, निगाहें सिंधू व साइना पर

जकार्ता : भारत के शीर्ष शटलर किदाम्बी श्रीकांत और एचएस प्रणय को शुक्रवार को यहां 18वें एशियाई खेलों में बैडमिंटन स्पर्धा के पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा. भारत का पुरुष एकल में अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त हुआ. श्रीकांत और प्रणय इस महीने के शुरू में नानजिंग […]

विज्ञापन

जकार्ता : भारत के शीर्ष शटलर किदाम्बी श्रीकांत और एचएस प्रणय को शुक्रवार को यहां 18वें एशियाई खेलों में बैडमिंटन स्पर्धा के पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा. भारत का पुरुष एकल में अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त हुआ.

श्रीकांत और प्रणय इस महीने के शुरू में नानजिंग में हुई विश्व चैम्पियनिशप के शुरुआती दौर में बाहर होने के बाद अपने खेल का स्तर बढ़ा नहीं सके. दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था और मिश्रित टीम को स्वर्ण पदक दिलाया था. लेकिन, वह शुक्रवार को 43 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 28वीं रैंकिंग के वोंग विंग कि से 21-23, 19-21 से हार गये. इसके बाद प्रणय को थाईलैंड के कंटाफोन वांगचारोइन से 65 मिनट तक चले मुकाबले में 12-21, 21-15, 15-21 से पराजय का मुंह देखना पड़ा.

राष्ट्रमंडल खेलों के कांस्य पदकधारी अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने हालांकि अपने से ऊंची मलयेशियाई जोड़ी पर रोमांचक जीत से महिला युगल के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. उन्होंने चोऊ मेई कुआन और ली मेंग यीन की जोड़ी को 21-17, 16-21 21-19 से शिकस्त दी. अब शनिवार को इस जोड़ी का सामना चेन किंगचेन और जिया यिफान की चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा. श्रीकांत का इस मैच से पहले वोंग विंग कि के खिलाफ रिकाॅर्ड 5-2 था, लेकिन शुक्रवार को हांगकांग का खिलाड़ी बेहतर साबित हुआ. हांगकांग के खिलाड़ी का डिफेंस काफी मजबूत था और उन्होंने तेज स्ट्रोक से भारतीय खिलाड़ी को 43 मिनट तक चले मुकाबले में पराजित किया.

विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज श्रीकांत पुरुष टीम स्पर्धा में इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका जिनटिंग से 21-23, 22-20 10-21 से हार गये थे. श्रीकांत अब 11 से 16 सितंबर तक चलनेवाले जापान ओपन में खेलेंगे. पीवी सिंधू और साइना नेहवाल शनिवार को महिला एकल के मुकाबलों में भिड़ेंगी. विश्व चैम्पियनिशप की रजत पदकधारी सिंधू का सामना ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से होगा, जबकि राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदकधारी साइना की भिड़ंत इंडोनेशिया की फितरियानी से होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola