पहलवान दिव्या काकरान ने जीता कांस्य, 10 पदकों के साथ भारत 7वें नंबर पर

जकार्ता : भारत की दिव्या काकरान ने मंगलवार को यहां महिलाओं के 68 किग्रा भार वर्ग में तीसरे स्थान के प्लेऑफ में ताइपै की चेन वेनलिंग को हराकर कांस्य पदक जीता. दिव्या की इस जीत से भारत पदक तालिका में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गया है. […]
जकार्ता : भारत की दिव्या काकरान ने मंगलवार को यहां महिलाओं के 68 किग्रा भार वर्ग में तीसरे स्थान के प्लेऑफ में ताइपै की चेन वेनलिंग को हराकर कांस्य पदक जीता. दिव्या की इस जीत से भारत पदक तालिका में 3 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य के साथ 7वें स्थान पर पहुंच गया है.
एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता 20 वर्षीय दिव्या ने ताइपै की अपनी प्रतिद्वंद्वी को 10-0 से शिकस्त दी. इससे पहले बजरंग पूनिया (65 किग्रा) और विनेश फोगाट (50 किग्रा) ने अपनी अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे. दिव्या ने पिछले साल राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




