FIFA WC : एमबाप्पे के जज्‍बे को सलाम, कमर की चोट के साथ खेला फुटबॉल विश्व कप फाइनल

Published at :25 Jul 2018 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
FIFA WC : एमबाप्पे के जज्‍बे को सलाम, कमर की चोट के साथ खेला फुटबॉल विश्व कप फाइनल

पेरिस : फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर काइलियान एमबाप्पे ने खुलासा किया है कि उसने कमर में चोट के साथ विश्व कप सेमीफाइनल और फाइनल खेला था. फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका को दिये इंटरव्यू में एमबाप्पे ने कहा कि रूस में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से तीन दिन पहले उसकी रीढ की हड्डियों में से तीन खिसक […]

विज्ञापन

पेरिस : फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर काइलियान एमबाप्पे ने खुलासा किया है कि उसने कमर में चोट के साथ विश्व कप सेमीफाइनल और फाइनल खेला था. फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका को दिये इंटरव्यू में एमबाप्पे ने कहा कि रूस में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से तीन दिन पहले उसकी रीढ की हड्डियों में से तीन खिसक गई थी.

फ्रांस ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर खिताब जीता. उसने कहा , मैं विरोधियों को इसकी भनक नहीं लगने देना चाहता था वरना वे मेरी कमर को निशाना बनाते. उसने कहा , हमने फाइनल में भी इसे छिपाये रखा.

एमबाप्पे ने फाइनल में एक गोल समेत टूर्नामेंट में चार गोल करके विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार जीता. वह पेले के बाद विश्व कप में दो या अधिक गोल करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola