ePaper

विश्व कप में क्रोएशिया का समर्थन करने पर आलोचना के शिकार हुए नोवाक जोकोविच

Updated at : 10 Jul 2018 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व कप में क्रोएशिया का समर्थन करने पर आलोचना के शिकार हुए नोवाक जोकोविच

बेलग्रेड : सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच की विश्व कप फुटबॉल में पड़ोसी क्रोएशिया का समर्थन करने पर स्वदेश में आलोचना झेलनी पड़ रही है और एक सांसद ने उनके बयान को ‘बेवकूफाना’ करार दिया. सत्तारूढ सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी के सांसद व्लादीमीर दुजुकानोविच ने ट्वीट किया, ‘केवल बेवकूफ ही क्रोएशिया का समर्थन कर सकता है. […]

विज्ञापन

बेलग्रेड : सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच की विश्व कप फुटबॉल में पड़ोसी क्रोएशिया का समर्थन करने पर स्वदेश में आलोचना झेलनी पड़ रही है और एक सांसद ने उनके बयान को ‘बेवकूफाना’ करार दिया.

सत्तारूढ सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी के सांसद व्लादीमीर दुजुकानोविच ने ट्वीट किया, ‘केवल बेवकूफ ही क्रोएशिया का समर्थन कर सकता है. क्या आप शर्मिंदा नहीं हो नोवाक?’ सर्बियाई मीडिया के अनुसार जोकोविच ने विंबलडन में कहा था, ‘मैं क्रोएशिया का समर्थन कर रहा हूं. मैं जानता हूं कि मैं किसे चैंपियन बनते हुए देखना चाहता हूं.

इसे भी पढ़ें…

विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में फेडरर को चुनौती देंगे केविन एंडरसन

विश्व कप से कई सप्ताह पहले जोकोविच ने क्रोएशियाई खिलाड़ियों के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की थी. इन खिलाड़ियों में लुका मोड्रिच और इवान रैकिटिच भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें…

जोकोविच विंबलडन में दर्शकों के ‘सीटियां बजाने और खांसने’ से नाराज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola