वर्ल्ड कप में पांच गोल कर गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे निकले इंग्लैंड के कप्तान

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने रविवार को विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप जी के मैच में पनामा के खिलाफ हैट्रिक गोल किये. वह विश्व कप में हैट्रिक बनानेवाले इंग्लैंड के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले ज्यौफ हर्स्ट 1996 में, जबकि गैरी लिनेकर 1986 में यह कारनामा कर चुके हैं. हैरी केन ने 32 […]
इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने रविवार को विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप जी के मैच में पनामा के खिलाफ हैट्रिक गोल किये. वह विश्व कप में हैट्रिक बनानेवाले इंग्लैंड के सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले ज्यौफ हर्स्ट 1996 में, जबकि गैरी लिनेकर 1986 में यह कारनामा कर चुके हैं. हैरी केन ने 32 साल बाद अपनी टीम के लिए हैट्रिक गोल किया.
निजनी नोवगोरोद स्टेडियम में हैरी केन (22वें, 45 प्लस 1 और 62वें मिनट) ने हैट्रिक गोल दागे. केन मौजूदा टूर्नामेंट में पांच गोल के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. ट्यूनीशिया के खिलाफ हैरी केन ने दो और रविवार को पनामा के खिलाफ उन्होंने तीन गोल दागे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




