हॉकी को भारत का राष्ट्रीय खेल घोषित करने की मांग

नयी दिल्ली : ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हॉकी को भारत का आधिकारिक खेल के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया. हॉकी को पहले ही अनिधिकृत रूप से भारत के राष्ट्रीय खेल का दर्जा मिला है और ओड़िशा नवंबर में हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा. पटनायक ने हॉकी […]
नयी दिल्ली : ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हॉकी को भारत का आधिकारिक खेल के रूप में मान्यता देने का आग्रह किया. हॉकी को पहले ही अनिधिकृत रूप से भारत के राष्ट्रीय खेल का दर्जा मिला है और ओड़िशा नवंबर में हॉकी विश्व कप की मेजबानी करेगा.
पटनायक ने हॉकी को आधिकारिक दर्जा देने के लिये मोदी से आग्रह किया. उन्होंने अपने पत्र में लिखा , जैसा कि आप जानते हो अगला विश्व कप इस साल नवंबर में ओड़िशा में खेला जायेगा.
तैयारियों की समीक्षा लेने के बाद मैं इस बात से हैरान रह गया कि जो खेल – हॉकी – राष्ट्रीय खेल के रूप में लोकप्रिय है वो हमारे राष्ट्रीय खेल के रूप में अधिकृत ही नहीं है.
पटनायक ने कहा , इसलिये मुझे पूरा भरोसा है कि आप हमारे देश के करोड़ों प्रशंसकों से सहमत होगे कि हॉकी हमारे राष्ट्रीय खेल के रूप में आधिकारिक रूप से मान्यता का हकदार है.
यह हमारे हॉकी के उन महान खिलाड़ियों के लिये श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने हमारे देश को गौरवान्वित किया. हॉकी ने देश केा आठ ओलंपिक स्वर्ण पदक दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




