आइस हॉकी के दबदबा वाले स्वीडन में लोकप्रिय हो रहा क्रिकेट

स्टॉकहोम : स्वीडन के मैदानों पर अब बल्ले और गेंद की चमक दिख रही है. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्रवासियों के कारण इस देश में क्रिकेट धीरे धीरे लोकप्रिय खेल बनता जा रहा है. ऐसे देश में जहां आइस हॉकी का दबदबा है वहां दस साल पहले तक बमुश्किल ही किसी को क्रिकेट खेलते हुए […]
स्टॉकहोम : स्वीडन के मैदानों पर अब बल्ले और गेंद की चमक दिख रही है. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के प्रवासियों के कारण इस देश में क्रिकेट धीरे धीरे लोकप्रिय खेल बनता जा रहा है. ऐसे देश में जहां आइस हॉकी का दबदबा है वहां दस साल पहले तक बमुश्किल ही किसी को क्रिकेट खेलते हुए देखा जाता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इस खेल की लोकप्रियता बढ़ी है.
स्वीडन के विभिन्न शहरों में अब 65 टीमें हैं. स्वीडिश क्रिकेट महासंघ के अध्यक्ष तारिक जुवाक ने कहा , तीन या चार साल पहले स्वीडन में 13 क्लब थे तथा खिलाड़ियों की संख्या 600 या 700 थी.
महासंघ के अब चार डिवीजन हैं और 2000 से अधिक खिलाड़ी उससे जुड़े हैं. इनमें से आधे खिलाड़ियों के पास स्वीडन की नागरिकता है जबकि बाकी इसके लिये इंतजार कर रहे हैं. केवल कुछ खिलाड़ी ही स्वीडन में जन्में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




