फेडरर फिर से बने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी, स्टुटगार्ट के फाइनल में
Updated at : 16 Jun 2018 11:01 PM (IST)
विज्ञापन

स्टुटगार्ट (जर्मनी) : रोजर फेडरर ने शनिवार को यहां पहले सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके स्टुटगार्ट कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया और साथ ही फिर से विश्व में नंबर एक स्थान हासिल भी कर लिया. इस 36 वर्षीय स्विस खिलाड़ी ने निक किर्गियोस को 6-7 (2-7), 6-2, 7-6 (7/5) […]
विज्ञापन
स्टुटगार्ट (जर्मनी) : रोजर फेडरर ने शनिवार को यहां पहले सेट में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके स्टुटगार्ट कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया और साथ ही फिर से विश्व में नंबर एक स्थान हासिल भी कर लिया.
इस 36 वर्षीय स्विस खिलाड़ी ने निक किर्गियोस को 6-7 (2-7), 6-2, 7-6 (7/5) से हराया. इस तरह से सोमवार को जब एटीपी रैंकिंग जारी होगी तो वह अपने करियर में छठी बार शीर्ष पर पहुंच जाएंगे. इसका मतलब होगा कि राफेल नडाल दूसरे स्थान पर खिसक जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




