जयराम यूएस ओपन के सेमीफाइनल में

फुलरटन (अमेरिका) : वापसी करने वाले अजय जयराम ने यहां 150,000 डालर ईनामी राशि के यूएस ओपन बीडल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में कोरिया के हियो कवांग ही पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. इस 30 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी को पुरुष एकल मुकाबले में हियो कवांग ही को हराने […]
फुलरटन (अमेरिका) : वापसी करने वाले अजय जयराम ने यहां 150,000 डालर ईनामी राशि के यूएस ओपन बीडल्यूएफ विश्व टूर सुपर 300 टूर्नामेंट में कोरिया के हियो कवांग ही पर सीधे गेम में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
इस 30 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी को पुरुष एकल मुकाबले में हियो कवांग ही को हराने में आधा घंटा लगा. अब उनका सामना फ्रांस के मार्क कालजोऊ से होगा. जयराम साल के शुरू में इंडिया ओपन के दौरान टामी सुगियार्तो के खिलाफ दो प्वाइंट के बाद ही रिटायर हो गये थे.फिर चोट से उबरने के बाद उन्होंने चाइना मास्टर्स , न्यूजीलैंड ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन में हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




