स्टीफेंस को हराकर हालेप ने पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता

पेरिस : एक सेट से पिछड़ने के बाद सिमोना हालेप ने शानदार वापसी करते हुए स्लोएने स्टीफेंस को फ्रेंच ओपन फाइनल में हराकर पहला ग्रैडस्लैम खिताब अपने नाम किया. दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हालेप ने दो घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-4, 6-1 से जीत दर्ज की. इससे पहले वह तीन […]
पेरिस : एक सेट से पिछड़ने के बाद सिमोना हालेप ने शानदार वापसी करते हुए स्लोएने स्टीफेंस को फ्रेंच ओपन फाइनल में हराकर पहला ग्रैडस्लैम खिताब अपने नाम किया.
दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हालेप ने दो घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-4, 6-1 से जीत दर्ज की. इससे पहले वह तीन ग्रैंडस्लैम में फाइनल में हार गई थी जिसमें दो बार रोलां गैरो पर मिली हार शामिल है.
जीत के बाद उसने कहा ,‘पिछले गेम में मुझे लगा कि मैं सांस नहीं ले सकूंगी.’ एक साल पहले येलेना ओस्टापेंको ने उसे यहां हराया था. एक समय लग रहा था कि अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्टीफेंस खिताब जीत लेगी जब वह 6-3, 2-0 से आगे थी लेकिन अमेरिका की दसवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पर थकान हावी हो गई.
हालेप ने आखिरी सेट में सिर्फ पांच सहज गलतियां की. पहले सेट में स्टीफेंस हावी रही और महज 41 मिनट में उसने सेट जीत लिया. ऐसा लगने लगा था कि हालेप पहली बार सीधे सेटों में ग्रैंडस्लैम फाइनल हार जायेगी जब स्टीफेंस ने दूसरे सेटमें चौथे ब्रेक प्वाइंट पर पहला गेम जीता.
हालेप ने इसके बाद 13 में से 12 अंक बनाकर मैच का पासा पलट दिया. उधर स्टीफेंस फोरहैंड पर लगातार गलतियां करती रही. हालेप ने दूसरा सेट जीतकर मैच को निर्णायक सेट तक खींचा जिसमें स्टीफेंस शुरू ही से दबाव में रही और वापसी नहीं कर पायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




