छेत्री की भावुक अपील के बाद फुटबॉल मैच के सारे टिकट बिके

मुंबई : सुनील छेत्री की जज्बाती अपील के बाद कीनिया के खिलाफ इंटरकांटिनेंटल कप में भारतीय फुटबॉल टीम के मैच के सारे टिकट बिक गए. भारतीय कप्तान छेत्री ने भावुक वीडियो में प्रशंसकों से मैदान पर आकर मैच देखने का अनुरोध किया था. यह छेत्री का 100 वां अंतरराष्ट्रीय मैच है. एक अधिकारी ने कहा […]
मुंबई : सुनील छेत्री की जज्बाती अपील के बाद कीनिया के खिलाफ इंटरकांटिनेंटल कप में भारतीय फुटबॉल टीम के मैच के सारे टिकट बिक गए.
भारतीय कप्तान छेत्री ने भावुक वीडियो में प्रशंसकों से मैदान पर आकर मैच देखने का अनुरोध किया था. यह छेत्री का 100 वां अंतरराष्ट्रीय मैच है. एक अधिकारी ने कहा , इस मैच के सारे टिकट बिक चुके हैं.
मुंबई जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया , मुझे खुशी है कि सुनील छेत्री की अपील के बाद कइयों ने टिकट खरीद लिये. यह शुरुआत ही है. हमें यह सुनिश्चित करना है कि भारतीय फुटबॉल टीम जब भी खेले , मैदान खचाखच भरे हों. वे हमारे लिये इतनी मेहनत करते हैं तो हम इतना तो कर ही सकते हैं.
This is nothing but a small plea from me to you. Take out a little time and give me a listen. pic.twitter.com/fcOA3qPH8i
— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) June 2, 2018
छेत्री ने भारत के लिये 99 मैच खेलकर सर्वाधिक 59 गोल किये हैं. वह दुनिया में सर्वाधिक गोल करने वाले मौजूदा खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




