शुरू हुआ VIVO प्रो कबड्डी लीग सीजन 6 का ऑक्शन

मुंबई : VIVO प्रो कबड्डी लीग सीजन 6 का आक्शन आज से शुरू हुआ. इस नीलामी में ऐसा पहली बार हुआ कि छह खिलाड़ी की कीमत एक करोड़ की सीमा को पार कर गये. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नीलामी का दूसरा दिन भी शानदार होगा. आज बंगाल वॉरियर्स ने 14, बेंगलुरू […]
मुंबई : VIVO प्रो कबड्डी लीग सीजन 6 का आक्शन आज से शुरू हुआ. इस नीलामी में ऐसा पहली बार हुआ कि छह खिलाड़ी की कीमत एक करोड़ की सीमा को पार कर गये. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नीलामी का दूसरा दिन भी शानदार होगा. आज बंगाल वॉरियर्स ने 14, बेंगलुरू बूल्स ने 13, दबंग दिल्ली ने 15, गुजरात जाइंट्स ने 17, पटना पैरेट्स ने 14 और यूपी योद्धा ने 13 खिलाड़ियों को खरीदा.
मोनू गोयत और राहुल चौधरी जैसे खिलाड़ियों ने कई कांन्ट्रेक्ट भी साइन किये. मनजीत छिल्लर का बेस प्राइस 20 लाख रुपये था. उम्मीद की जा रही है कि नीलामी के दूसरे दिन भी कई स्टार खिलाड़ी ऊंची कीमत पर बिकेंगे.
सागर किशन को यूपी के योद्धा ने रिटेन किया और 14.25 लाख उनके लिए चुकाये. वहीं दबंग दिल्ली ने सतपाल को 12 लाख के बेसप्राइस पर खरीदा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




