राजिंदर सिंह हॉकी इंडिया के नये अध्यक्ष बने

नयी दिल्ली : राजिंदर सिंह को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष घोषित किया गया जो मरियम्मा कोशी की जगह लेंगे. मरियम्मा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक हॉकी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर शनिवार से बतौर अध्यक्ष अपना कार्यभार संभालेंगे. वह इससे पहले हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष भी […]
नयी दिल्ली : राजिंदर सिंह को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष घोषित किया गया जो मरियम्मा कोशी की जगह लेंगे. मरियम्मा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक हॉकी इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर शनिवार से बतौर अध्यक्ष अपना कार्यभार संभालेंगे. वह इससे पहले हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष भी रह चुके है और मौजूदा समय में हॉकी जम्मू कश्मीर के कोषाध्यक्ष है.
हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा , मरियम्मा कोशी के इस्तीफे के बाद हम राजिंदर सिंह को हॉकी इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त कर खुश है जो 19 मई 2018 से अपना कार्यभार संभालेंगे. हम उन्हें अपने काम में सर्वश्रेष्ठ करने की शुभकामनाएं देते है.
मरियम्मा राज्य स्तर की पूर्व हॉकी खिलाड़ी रही हैं जो नवंबर 2016 में नरिंदर बत्रा के अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने के बाद हॉकी इंडिया की अध्यक्ष बनी थीं.
अहमद ने कहा , मारियम्मा कोशी ने पिछले दो दशकों में भारतीय हॉकी में जो योगदान दिया है, हम उसके आभारी हैं. वह महासंघ के लिए एक मार्गदर्शक रही हैं तथा कई खिलाड़ियों और प्रशासकों को प्रेरणा का बड़ा स्रोत भी रही हैं. हम उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




