ePaper

नडाल को अपदस्‍थ कर फेडरर बने दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी

Updated at : 14 May 2018 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
नडाल को अपदस्‍थ कर फेडरर बने दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी

पेरिस : मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारे रफेल नडाल ने अपनी शीर्ष रैंकिंग गंवा दी है और स्विस धुरंधर रोजर फेडरर एक बार फिर एटीपी रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हो गये है. फेडरर मार्च के बाद टेनिस कोर्ट में एक बार भी नहीं उतरने के बावजूद भी सोमवार को जारी ताजा […]

विज्ञापन

पेरिस : मैड्रिड ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारे रफेल नडाल ने अपनी शीर्ष रैंकिंग गंवा दी है और स्विस धुरंधर रोजर फेडरर एक बार फिर एटीपी रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज हो गये है.

फेडरर मार्च के बाद टेनिस कोर्ट में एक बार भी नहीं उतरने के बावजूद भी सोमवार को जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गये. पूर्व विश्व नंबर एक नोवाक जोकोविच को मैड्रिड मास्टर्स के दूसरे दौर में हार का खामियाजा भुगतना पड़ा और वह छह स्थान नीचे खिसक कर रैंकिंग में 18 वें स्थान पर पहुंच गये.

इस टूर्नामेंट को जीतने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव तीसरे स्थान पर बरकरार हैं. मैड्रिड मास्टर्स में नडाल को हराने वाले डोमिनिक थियेम ( आठवें स्थान पर ) भी एक पायदान नीचे खिसक गये जिन्हें सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही एंडरसन अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग सातवें स्थान पर पहुंच गये.

रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले डेनिस शापोवालोव को हुआ , जो 14 स्थनों के सुधार के साथ 29 वें स्थान पर पहुंच गये हैं. महिलाओं में मैड्रिड ओपन में जीत दर्ज करने वाली चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा को दो स्थानों का फायदा हुआ और वह रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गयी.

फाइनल में क्वितोवा से हारने के बाद भी किकी बेर्टींस ने रैंकिंग में पांच स्थानों का सुधार किया और वह 15 वें स्थान पर आ गयी. रैंकिंग में रोमानिया की सिमोना हालेप , डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी और स्पेन की गारबाइन मुगुरुजा शीर्ष पर बनीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola