तेलंगाना में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में मिलेगा दो प्रतिशत आरक्षण

हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य में सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को दो प्रतिशत कोटा देने की घोषणा की. राव ने यह घोषणा राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के लिए गोल्ड कोस्ट गये राज्य के 18 खिलाड़ियों से मिलने के बाद की. राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौजूदा […]
हैदराबाद : तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य में सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को दो प्रतिशत कोटा देने की घोषणा की. राव ने यह घोषणा राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के लिए गोल्ड कोस्ट गये राज्य के 18 खिलाड़ियों से मिलने के बाद की. राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में शिक्षण संस्थानों में खिलाड़ियों को दो प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है.
अधिकारी ने कहा , सरकारी नौकरी में खिलाड़ियों को दो प्रतिशत आरक्षण दिये जाने संबंधी फाइल मुख्यमंत्री के पास है , मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा. मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले खिलाड़ियों में बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल के अलावा अन्य पदक विजेता श्रीकांत किदाम्बी , सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी , एन सिक्की रेड्डी शामिल थे. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को देश और राज्य के लिए ख्याति अर्जित करने के लिए बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




