CWG 2018 : हरियाणा सरकार ने गोल्‍ड जीतने वाले राज्य के खिलाडियों को डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की

Published at :15 Apr 2018 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
CWG 2018 : हरियाणा सरकार ने गोल्‍ड जीतने वाले राज्य के खिलाडियों को डेढ़ करोड़ रुपये देने की घोषणा की

चंडीगढ़ : राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपये पुरस्कार राशि देने की आज यहां घोषणा की. हरियाणा के खेलमंत्री अनिल विज ने यह घोषणा करते हुए राज्य के 22 पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी जिसमें नौ स्वर्ण , छह रजत और सात कांस्य […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपये पुरस्कार राशि देने की आज यहां घोषणा की.

हरियाणा के खेलमंत्री अनिल विज ने यह घोषणा करते हुए राज्य के 22 पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी जिसमें नौ स्वर्ण , छह रजत और सात कांस्य पदक विजेता है.

इसे भी पढ़ें….

CWG 2018 : ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, भारत ने 66 मेडल जीतकर गोल्ड कोस्ट में खत्म किया सफर

रजत पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 50 लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा. निशानेबाजी में भारत के नयी सनसनी अनीश भानवाल (15) और मनु भाकर (16) भी हरियाणा से आते है.

विज ने कहा , यह बड़ी उपलब्धि है , उन्होंने देश और राज्य को गौरवान्वित किया है. राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के 38 खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व किया था. विज ने कहा , राज्य सरकार हर स्वर्ण पदक विजेता को श्रेणी ए , रजत पदक विजेता को श्रेणी बी और कांस्य पदक विजेता को श्रेणी सी वर्ग में नौकरी देगी.

इसे भी पढ़ें….

CWG 2018 की सिल्वर गर्ल दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा रेफरी के फैसले से निराश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola