राष्ट्रमंडल खेल में निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी: तेजस्विनी को स्वर्ण, मुद्गल को मिला रजत पदक

ब्रिसबेन : स्टार निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में खेलों का नया रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि अंजुम मुद्गल को रजत पदक मिला. भारतीय निशानेबाजों ने बेलमोंट निशानेबाजी रेंज पर सोना बंटोरने का सिलसिला कायम रखते हुए इस वर्ग में पहला और दूसरा स्थान […]
ब्रिसबेन : स्टार निशानेबाज तेजस्विनी सावंत ने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में खेलों का नया रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि अंजुम मुद्गल को रजत पदक मिला. भारतीय निशानेबाजों ने बेलमोंट निशानेबाजी रेंज पर सोना बंटोरने का सिलसिला कायम रखते हुए इस वर्ग में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया. सैतीस बरस की तेजस्विनी ने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकार्ड बनाते हुए फाइनल में 457 . 9 स्कोर किया जबकि मुद्गल का स्कोर 455 . 7 रहा.
स्काटलैंड का सियोनेड मैकिनटोष को कांस्य पदक मिला. तेजस्विनी का यह सातवां राष्ट्रमंडल पदक है जिसने 2006 में दो स्वर्ण जीते थे. इससे पहले 2010 में दो रजत और एक कांस्य जीता था जबकि मौजूदा खेलों में कल 50 मीटर राइफल प्रोन में रजत पदक जीता. दूसरी ओर मुद्गल पहली बार इन खेलों में भाग ले रही है और उसका यह पहला पदक है. वह प्रोन में 16वें स्थान पर रही थी. क्वालीफिकेशन में मुद्गल ने राष्ट्रमंडल क्वालीफाइंग रिकार्ड तोड़ते हुए 589 ( नीलिंग में 196, प्रोन में 199 और स्टैंडिंग में 194 ) स्कोर किया था.
वहीं तेजस्विनी 582 ( 194, 196, 192 ) तीसरे स्थान पर रही थी. तेजस्विनी ने इससे पहले 2010 में म्युनिख विश्व चैम्पियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन में विश्व रिकार्ड की बराबरी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




