CWG2018 : गुस्‍से से लाल हुई सीमा पूनिया, पूछा, हर किसी की दिलचस्पी मेरे ट्रेनिंग स्थल में क्यों है

Published at :12 Apr 2018 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
CWG2018 : गुस्‍से से लाल हुई सीमा पूनिया, पूछा, हर किसी की दिलचस्पी मेरे ट्रेनिंग स्थल में क्यों है

गोल्ड कोस्ट : सीमा पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा रजत पदक अपने नाम किया लेकिन वह अपने पदक का रंग नहीं बदल पाने के कारण थोड़ी निराश थीं. वह विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की डैनी स्टीवेंस से पीछे दूसरे स्थान पर रहीं और जब उनसे खेलों की तैयारियों के लिये चुने गये स्थल के […]

विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट : सीमा पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा रजत पदक अपने नाम किया लेकिन वह अपने पदक का रंग नहीं बदल पाने के कारण थोड़ी निराश थीं. वह विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया की डैनी स्टीवेंस से पीछे दूसरे स्थान पर रहीं और जब उनसे खेलों की तैयारियों के लिये चुने गये स्थल के बारे में पूछा गया तो वह गुस्से में बोली , अपनी ट्रेनिंग के बारे में मुझे आपको क्या बताना चाहिए ?

मैंने भारत का का खाता खोला, पदक दिलाया. हर कोई इस बात में दिलचस्पी क्यों दिखा रहा है कि मैंने कहां ट्रेनिंग की.’ हरियाणा की यह 34 वर्षीय खिलाड़ी डोपिंग में भी पकड़ी जा चुकी है जिससे हमेशा ही उनके प्रदर्शन पर नजरें लगी रहती हैं.उन्होंने कहा , मैंने यहां ट्रेनिंग की है , मैंने विदेश में भी ट्रेनिंग की है. तकनीकी पहलू के बारे में मुझे आपको क्या बताना चाहिए ? मैंने चक्का फेंकने में कितने घंटे बिताये ? जिसे मेरे खेल की तकनीक के बारे में नहीं पता , उसे मैं कैसे कुछ समझा सकती हूं ?.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola