सुशील, बबिता और राहुल राष्ट्रमंडल कुश्ती के फाइनल में

Published at :12 Apr 2018 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
सुशील, बबिता और राहुल राष्ट्रमंडल कुश्ती के फाइनल में

गोल्ड कोस्ट: दोहरे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार समेत चार भारतीयों ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा के पहले दिन अपने पदक पक्के कर लिये. गत चैम्पियन सुशील ने 74 किलो वर्ग में कनाडा के जेवोन बालफोर और पाकिस्तान के मोहम्मद असद बट को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया. इसके बाद आस्ट्रेलिया के कोनोर […]

विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट: दोहरे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार समेत चार भारतीयों ने राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती स्पर्धा के पहले दिन अपने पदक पक्के कर लिये. गत चैम्पियन सुशील ने 74 किलो वर्ग में कनाडा के जेवोन बालफोर और पाकिस्तान के मोहम्मद असद बट को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया. इसके बाद आस्ट्रेलिया के कोनोर इवांस को मात दी. अब वह दक्षिण अफ्रीका के जोहानेस बोथा से खेलेंगे.

बबिता फोगाट ( 53 किलो ) भी फाइनल में पहुंच गयी जिसने नाइजीरिया की सैमुअल बोस, श्रीलंका की दीपिका दिलहानी और आस्ट्रेलिया की कारिसा हालैंड को हराया. अब वह कनाडा की डायना वीकेर से खेलेगी. राहुल अवारे ( 57 किलो ) ने इंग्लैंड के जार्ज राम , आस्ट्रेलिया के थामस सिचिनी और पाकिस्तान के मोहम्मद बिलाल को हराकर फाइनल में जगह बनायी. वह कनाडा के स्टीवन ताकाहाशी से खेलेंगे. किरण ( 76 किलो ) नाइजीरिया के ब्लेसिंग ओ से हारने के बाद कांस्य पदक के लिये खेलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola