राष्ट्रमंडल खेल : अरपिंदर ने त्रिकूद फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

Published at :12 Apr 2018 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल : अरपिंदर ने त्रिकूद फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

गोल्ड कोस्ट : भारत के अरपिंदर सिंह ने क्वालीफाइंग दौर में दूसरे स्थान पर रहकर राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की त्रिकूद स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया. राष्ट्रमंडल खेल 2014 के कांस्य पदक विजेता अरपिंदर ने 16 . 39 मीटर की कूद लगायी. राष्ट्रीय रिकार्डधारी अरपिंदर का सर्वश्रेष्ठ निजी रिकार्ड 17 . 17 मीटर […]

विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट : भारत के अरपिंदर सिंह ने क्वालीफाइंग दौर में दूसरे स्थान पर रहकर राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की त्रिकूद स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया. राष्ट्रमंडल खेल 2014 के कांस्य पदक विजेता अरपिंदर ने 16 . 39 मीटर की कूद लगायी. राष्ट्रीय रिकार्डधारी अरपिंदर का सर्वश्रेष्ठ निजी रिकार्ड 17 . 17 मीटर का है. वह अपने ग्रुप में डोमिनिका के योर्डानिस गार्सिया से पीछे रहे जिन्होंने 16 . 75 मीटर का आंकड़ा छुआ.

भारत के एवी राकेश बाबू ने 15 . 98 मीटर के प्रयास के साथ क्वालीफाई कर लिया. दोनों 14 अप्रैल को फाइनल में नजर आयेंगे. अरपिंदर ने कहा , कि मेरे नये रोमानियाई कोच बेडरोस बेडरोसियन ने पिछले साल काफी मदद की थी. मैं 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर में बहुत खराब था तो मैने त्रिकूद चुनी. मेरा चचेरा भाई अंदीप यहां रहता है जो मेरी हौसलाअफजाई के लिये यहां आया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola