#CWG2018 : कॉमनवेल्थ गेम्स से कैमरुन के 5 खिलाड़ी लापता

गोल्ड कोस्ट : संकटग्रस्त देश कैमरुन के पांच खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों से लापता हो गए हैं. तीन भारोत्तोलक और दो मुक्केबाज मंगलवार से देखे नहीं गए हैं जिससे उनके वतन वापस ना लौटने के इरादे के साथ भागने का संदेह बढ़ गया है. ऑस्ट्रेलियाई पुलिस को मामले की जानकारी दे दी […]
गोल्ड कोस्ट : संकटग्रस्त देश कैमरुन के पांच खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों से लापता हो गए हैं. तीन भारोत्तोलक और दो मुक्केबाज मंगलवार से देखे नहीं गए हैं जिससे उनके वतन वापस ना लौटने के इरादे के साथ भागने का संदेह बढ़ गया है.
ऑस्ट्रेलियाई पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गयी है. कैमरुन के मीडिया अधिकारी साइमन मोलोम्बे ने कहा कि वह यह जानकार हैरान हैं कि भारोत्तोलक ओलिवर माटम माटम , आर्केंजेलिन फौदजी एवं पेटिट मिन्कौंबा और मुक्केबाज क्रिस्टियन एन त्सोये एवं सिंप्लिस फोत्सला भाग गए. उन्होंने कहा , हम काफी हैरान हैं. हमें बिल्कुल नहीं पता कि वे कहां गए. हमें इस तरह की घटना होने की आशंका नहीं थी.
इसे भी पढ़ें…
#GC2018 : बिहार की बेटी श्रेयसी सिंह ने डबल ट्रैप शूटिंग में सोना जीता, राष्ट्रपति ने दी बधाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




