ePaper

राष्ट्रमंडल खेल: मेरीकाम 48 किलो वर्ग के फाइनल में पहुंची

Updated at : 11 Apr 2018 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेल: मेरीकाम 48 किलो वर्ग के फाइनल में पहुंची

गोल्ड कोस्ट : भारत की एम सी मेरीकोम राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 48 किलो वर्ग में श्रीलंका की अनुषा दिलरूकशी के को हराकर फाइनल में पहुंच गयी. धुरंधरों के इस मुकाबले में 35 बरस की मेरीकोम ने 39 साल की अनुषा को हराया. राज्यसभा सांसद मेरीकोम ने एकतरफा मुकाबले में 5.0 से जीत दर्ज […]

विज्ञापन

गोल्ड कोस्ट : भारत की एम सी मेरीकोम राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं के 48 किलो वर्ग में श्रीलंका की अनुषा दिलरूकशी के को हराकर फाइनल में पहुंच गयी. धुरंधरों के इस मुकाबले में 35 बरस की मेरीकोम ने 39 साल की अनुषा को हराया. राज्यसभा सांसद मेरीकोम ने एकतरफा मुकाबले में 5.0 से जीत दर्ज की. उनकी प्रतिद्वंद्वी अच्छे कद का भी फायदा उठाने में नाकाम रही. आखिरी तीन मिनट में उसने रफ्तार पकड़ी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पांच बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मेरीकोम का यह पहला राष्ट्रमंडल खेल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola