राष्ट्रमंडल खेल: युवा निशानेबाज मिठारवाल ने दूसरा कांस्य जीता

ब्रिसबेन : भारतीय निशानेबाज ओमप्रकाश मिठारवाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जबकि जीतू राय आठवें स्थान पर रहे. युवा मिठारवाल ने इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में भी कांस्य पदक जीता था. वह आठ निशानेबाजों के फाइनल में 201.1 का स्कोर करके तीसरे स्थान पर […]
ब्रिसबेन : भारतीय निशानेबाज ओमप्रकाश मिठारवाल ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जबकि जीतू राय आठवें स्थान पर रहे. युवा मिठारवाल ने इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में भी कांस्य पदक जीता था. वह आठ निशानेबाजों के फाइनल में 201.1 का स्कोर करके तीसरे स्थान पर रहे.
मेजबान आस्ट्रेलिया के डेनियल रेपाचोली ने 227.2 के खेलों के रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि बांग्लादेश के शकील अहमद ने 220.5 स्कोर करके रजत पदक हासिल किया. दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण जीतने वाले जीतू राय 105.0 स्कोर करके एलिमिनेट होने वाले पहले निशानेबाज थे. पहले दौर के बाद छठे स्थान पर रहे मिठारवाल 93.7 स्कोर करके शीर्ष पर पहुंच गये.
उन्होंने दो शाट तक बढत कायम रखी लेकिन रेपाचोली ने उन्हें दूसरे स्थान पर धकेल दिया. इसके बाद 9.8, 8.6, 10.2, 10.0 स्कोर करके वह दूसरे स्थान पर बने रहे. बाद में 7.2 और 7.6 के खराब स्कोर का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा और रजत की बजाय कांस्य पदक मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




