जीतू राय ने कहा, स्वर्ण पदक जीतने का पूरा भरोसा था, पीएम मोदी ने दी बधाई

Published at :09 Apr 2018 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
जीतू राय ने कहा, स्वर्ण पदक जीतने का पूरा भरोसा था, पीएम मोदी ने दी बधाई

गोल्ड कोस्ट : भारत के स्टार निशानेबाज जीतू राय ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफाइंग दौर में औसत स्कोर के बावजूद उन्हें वापसी करके स्वर्ण पदक जीतने की अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था. जीतू ने कहा ,‘ ईमानदारी से कहूं तो मेरा क्वालीफिकेशन स्कोर बहुत अच्छा नहीं […]

विज्ञापन


गोल्ड कोस्ट :
भारत के स्टार निशानेबाज जीतू राय ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफाइंग दौर में औसत स्कोर के बावजूद उन्हें वापसी करके स्वर्ण पदक जीतने की अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था. जीतू ने कहा ,‘ ईमानदारी से कहूं तो मेरा क्वालीफिकेशन स्कोर बहुत अच्छा नहीं था लेकिन मुझे अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा था.

मैंने अतीत में भी फाइनल्स में अच्छा प्रदर्शन करके पदक जीते हैं .’ उन्होंने कहा ,‘ दो -तीन खराब स्कोर से परेशानी हुई लेकिन मुझे आत्मविश्वास का फायदा मिला. इससे मैं बहुत खुश हूं. मुझे पता था कि फाइनल में इसकी भरपाई कर लूंगा. मुझे अभ्यास के दौरान की गयी कड़ी मेहनत का फल मिला.’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीतू राय को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है और कहा है कि भारत गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीतने वाली मेहुली को 10 . 9 के स्कोर के बाद लगा कि उसने स्वर्ण जीत लिया है . उसने कहा ,‘ वह मेरी गलती थी.मैं खेल पर इतना फोकस कर चुकी थी कि भूल गयी कि यह शूटआफ है.’ उसने कहा ,‘ यह मेरा पहला राष्ट्रमंडल खेल है. मैं खुश हूं लेकिन संतुष्ट नहीं.’ भावी योजनाओं के बारे में पूछने पर उसने कहा ,‘ मैं अगली बार और मेहनत करूंगी. मुझे पता है कि इससे बेहतर कर सकती हूं .’ कांस्य पदक विजेता अपूर्वी चंदेला ने कहा ,‘‘ देश के लिए एक और बार पदक जीतकर अच्छा लगा. कुछ शाट बेहतर हो सकते थे लेकिन मैं अपने पदक से खुश हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola