पुरूष टेबल टेनिस टीम भी राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में पहुंची

Updated at : 09 Apr 2018 11:22 AM (IST)
विज्ञापन
पुरूष टेबल टेनिस टीम भी राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में पहुंची

गोल्ड कोस्ट : महिला टीम का अनुसरण करते हुए भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम ने आज गत चैंपियन सिंगापुर को हराकर 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया. महिला टीम ने कल सिंगापुर को हराकर पहली बार स्वर्ण जीता था .पुरूष टीम ने आज सिंगापुर को 3 – 2 से मात दी . […]

विज्ञापन


गोल्ड कोस्ट :
महिला टीम का अनुसरण करते हुए भारतीय पुरूष टेबल टेनिस टीम ने आज गत चैंपियन सिंगापुर को हराकर 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल में प्रवेश कर लिया. महिला टीम ने कल सिंगापुर को हराकर पहली बार स्वर्ण जीता था .पुरूष टीम ने आज सिंगापुर को 3 – 2 से मात दी . अनुभवी गाओ निंग ही सिंगापुर के लिए रिकार्ड दो एकल जीत दर्ज कर सके.

#CWG2018 : जीतू ने नये रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण जीता, मिठारवाल को कांस्य

राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार के स्वर्ण पदक विजेता निंग ने हरमीत देसाई और जीत साथियान को 3 – 0 और 3 – 1 से हराया लेकिन उनके बाकी साथी खिलाड़ी भारतीयों का सामना नहीं कर सके. भारत के अचंता शरत कमल ने दोनों एकल मुकाबले जीते. उन्होंने शू जिये पांग और शाओ फेंग एथान पोह को 3 – 0 से मात दी. युगल में साथियान और देसाइ ने पांग और पोह को 3 – 1 से हराकर भारत को फाइनल में जगह दिलायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola